Sport : कुछ तो गड़बड़ है! गौतम गंभीर के साथी ने सौंपा बीसीसीआई को अपना इस्तीफा, टीम इंडिया का साथ छोड़ने को तैयार #INA

Indian Cricket Team : भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर सब कुछ सही चल रहा है. टीम इंडिया में कोई गड़बड़ तो नहीं है. इस तरह के सवाल अक्सर इंडियन क्रिकेट फैंस के मन में चलते रहते हैं. क्योंकि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी तरह-तरह की बातें सामने आती रही हैं. वहीं संजू सैमसन को ड्रॉप करने और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर भी गौतम गंभीर पर सवाल उठे थे.
इस तरह की बातों और घटना क्रमों के चलते अक्सर ऐसे सवाल फैंस के मन में आते रहते हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का साथी रेयान टेन डेशकाटे ने जुलाई 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक (असिस्टेंट) कोच का पद छोड़ दिया था. उसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने 3 अगस्त 2026 को अपने पद से हटने की घोषणा कर दी थी. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में काफी बदलाव हुए हैं.
इन सभी घटना क्रमों के बाद कई क्रिकेट फैंस के मन में अक्सर सवाल आता है कि क्या टीम इंडिया में कुछ गड़बड़ तो नहीं है. टीम इंडिया के अंदर सब ठीक चल रहा है. ऐसी स्थिति के बीच ही इंडियन क्रिकेट टीम के एक और सदस्य ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंप दिया है.
Team India physio Kamlesh Jain has submitted his resignation. Although he is currently in New Delhi with the Indian team for the three-match Twenty20 International series against Afghanistan, beginning September 13, pic.twitter.com/X98Xn3bAse
— Rakesh Kumar (@RiCkY_847) September 10, 2026
टीम इंडिया के इस साथी ने दिया इस्तीफा
दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फिजियो कमलेश जैन ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंप दिया है. वो अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे चुके हैं. ये फैसला तब आया है, जब इंडियन क्रिकेट टीम में लगातार कई खिलाड़ी बार-बार चोटिल हो रहे हैं.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो, कमलेश जैन ने बोर्ड को अपना इस्तीफा दे दिया है. उनके इस इस्तीफे को अभी तक बीसीसीआई के द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है. रिपोट्स की मानें तो, इंडियन क्रिकेट टीम के फिजियो कमलेश जैन अपना 3 महीने का नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं, जो न्यूजीलैंड के साथ होने वाली आगामी सीरीज के बाद पूरा होगा.
India men’s team physio Kamlesh Jain has submitted his resignation. Jain, who joined the Indian team in June 2022, is currently serving his three-month notice period and is awaiting . be relieved by the board.
The series in New Zealand, which ends in early December, could be… pic.twitter.com/xBHZkxnPRr
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 10, 2026
किस वजह से कमलेश जैन ने दिया इस्तीफा?
कमलेश जैन का फिजियो पद से इस्तीफा देने का कारण क्या है. इसके बारे में जानें तो उन्होंने कहा है कि, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़े रहने के चलते उन्हें बहुत ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है. ऐसे में अब वो कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं. उन्होंने टीम इंडिया को बतौर फिजियो राहुल द्रविड के कोचिंग कार्यकाल के दौरान किया था.
उन्होंने बतौर फिजियो जून 2022 में टीम इंडिया को जॉइन किया था. अब तक कमलेश जैन टीम इंडिया के साथ लगभग साढ़े 4 साल तक काम कर चुके हैं. इससे साफ हो गया है कि, कमलेश के इस्तीफा देने की वजह निजी है. इससे टीम इंडिया या हेड कोच गौतम गंभीर का कोई लेना देना नहीं है और टीम इंडिया के अंदर भी सब कुछ ठीक चल रहा है.
ये भी पढ़ें : क्या सच में टल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच? या फिर इन शर्तों और नियमों के साथ खेला जाएगा मुकाबला
कुछ तो गड़बड़ है! गौतम गंभीर के साथी ने सौंपा बीसीसीआई को अपना इस्तीफा, टीम इंडिया का साथ छोड़ने को तैयार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,