खबर शहर , Agra News: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप – INA

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला बेहड़ गांव के पास बृहस्पतिवार रात कैंटर सवार दो लोगों पर बाइक सवार युवक ने पीटने और जेब से 28 हजार रुपये छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरेका पुरा निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया वह रात साढ़े नौ बजे वह भतीजे विजय(10) के साथ नगला सवला चौराहे की ओर जा रहा था। नगला बेहड़ गांव के पास सर्विस रोड पर लाल रंग का कैंटर खड़ा था। आरोप है कि कैंटर चालक ने बाइक का करीब 20 मीटर तक पीछा किया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कैंटर सवार दो लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उसकी जेब में रखे 28 हजार रुपये छीनने के बाद कैंटर सवार भाग गए। पीड़ित ने शुक्रवार सुबह थाना डौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button