Sports- एशियाड में 7 दिन शेष: 1951 में भारत ने दिया था पहले मिनी ओलंपिक का तोहफा, पहली बार दिल्ली में जुटा पूरा एशिया -#INA

भारत को 15 अगस्त, 1947 को सदियों की गुलामी से आजादी मिली थी। देश बंटवारे के दंश से उबरते हुए पुर्ननिर्माण की तरफ बढ़ रहा था। ऐसे में आजादी के महज 4 साल बाद भारत ने पूरे एशिया को उसके पहले ‘मिनी ओलंपिक खेलों’ का तोहफा दिया। साल 1951 में दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में 4 से 11 मार्च तक 11 देशों के 489 एथलीटों ने पहले एशियाई खेलों में शिरकत की, जिनमें 8 खेलों की 57 स्पर्धाओं के लिए मुकाबला हुआ। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के इशारे पर समारोह में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में पुराने किले से 31 तोपों की सलामी के साथ एशियाड का उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही भारत को खेल जगत के नक्शे पर एक नई पहचान मिली, जो आज तक कायम है।