Sport : EXPLAINER: एशिया कप जीत भी गई टीम इंडिया, फिर भी न मिलेगी ट्रॉफी न प्राइज मनी? जानिए क्या है इसके पीछे असली वजह #INA

INDW VS SLW: दुबई में खेला जा रहा महिला एशिया कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. पहले सेमीफाइनल को जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई, तो वहीं अब दूसरे फाइनल मैच में पाकिस्तान को धूल चटाकर श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गई है. अब 13 सितंबर को भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैच में यकीनन एक बार फिर टीम इंडिया को जीत का फेवरेट माना जा रहा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस टूर्नामेंट को अगर भारतीय टीम जीत भी लेती है, तो प्राइज मनी लेकर टीम घर नहीं लौटेगी और तो और ट्रॉफी भी मिलना मुश्किल ही है. अब आप सोच रहे होंगे कि चैंपियन बनने के बाद आखिर ऐसा क्यों होगा… तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस बारे में बताते हैं…
महिला एशिया कप की प्राइज मनी कितनी है?
महिला एशिया कप 2026 को जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में 16 लाख रुपये मिलने वाले हैं. जबकि रनरअप टीम को 10 लाख रुपये के करीब प्राइज मनी दी जाएगी. हालांकि, इस रकम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो टीमों को इतनी रकम मिलने वाली है.
𝙈𝙖𝙩𝙘𝙝-𝙬𝙞𝙣𝙣𝙚𝙧𝙨 𝙞𝙣 𝙘𝙤𝙣𝙫𝙚𝙧𝙨𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣 🤝
🎥 @TheShafaliVerma and @Deepti_Sharma06 sum up a dominant semi-final win for #TeamIndia 🙌 – By @mihirlee_58 #WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/7QMsuvfDDJ
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 11, 2026
प्राइज मनी का क्या करती है BCCI?
अब आप सोच रहे होंगे कि जब एसीसी ने प्राइज मनी निर्धारित की है, तो फिर टीम इंडिया के जीतने पर उसे प्राइज मनी क्यों नहीं मिलेगी? दरअसल, अगर टीम इंडिया महिला एशिया कप जीत गई तो उसके हाथ ना जीत की रकम आएगी. बात ऐसी है कि, बीसीसीआई एशिया कप की जीती हुई रकम नहीं लेती है. उसका पैसा वो एशिया के अन्य विकासशील क्रिकेट बोर्ड्स की बेहतरी के लिए दे देता है.
खबरों की मानें, तो एशिया कप के इतिहास में शुरुआत से ही बीसीसीआई ने कभी भी इस टूर्नामेंट से मिलने वाले अपने वित्तीय हिस्से पर अधिकार नहीं जताया है और न ही उस पैसे को अपने उपयोग में लिया है. दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के नाते बीसीसीआई इस प्राइज मनी को एशिया के अन्य विकासशील क्रिकेट बोर्ड्स की बेहतरी के लिए दे देता है, ताकि उनके लिए चीजें सुचारू रूप से चलती रहें.
ट्रॉफी भी भारत नहीं लाएगा भारत?
बात प्राइज मनी की तो हो गई, अब सवाल उठता है कि आखिर टीम इंडिया अगर जीतेगी, तो ट्रॉफी लेकर घर क्यों नहीं लौटेगी? दरअसल, रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी इस ट्रॉफी को देने के लिए दुबई पहुंचने वाले हैं. मोहसिन नकवी के हाथों से पुरुष एशिया कप में भी टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली थी. ऐसे में संभव है कि महिला टीम भी ऐसा कर सकती है. मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी ही नहीं दी थी और महिला टीम के साथ भी ऐसा हो सकता है. हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Marching into the Final! 🇮🇳
A dominant display by #TeamIndia as they win by 4️⃣0️⃣ runs . seal their spot in the Final of the #WomensAsiaCup 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#INDvBAN pic.twitter.com/MtVYlVDv8n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
भारतीय महिला टीम ने कितनी बार फाइनल खेला?
महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है. 2026 संस्करण के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत अब तक 10 बार फाइनल में पहुंच चुका है. जी हां, भारत सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया महिला एशिया कप के इतिहास का 11वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी.
भारतीय महिला टीम ने कितनी ट्रॉफी उठाई?
भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक महिला एशिया कप के इतिहास में 10 बार फाइनल में जगह बनाई है, तो वहीं 9 बार खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022, 2024 और 2026 में फाइनल खेला. इनमें भारत को सिर्फ 2018 के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी, जबकि बाकी 9 फाइनल जीतकर टीम ने खिताब अपने नाम किया. 2026 में भारत के पास 10वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका है.
The support that kept us going 🫶
Time . paint the stadium blue one more time 🇮🇳💙#TeamIndia | #WomensAsiaCup pic.twitter.com/wwgKZdA1qZ
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 11, 2026
महिला एशिया कप का इतिहास
महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में श्रीलंका में हुई थी. इस टूर्नामेंट का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से किया जाता है. पहला सीजन वनडे फॉर्मेट में खेला गया था और इसमें सिर्फ भारत और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज हुई, जिसमें भारत ने सभी पांच मुकाबले जीतकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया.
इसके बाद 2005-06 में पाकिस्तान पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बना. शुरुआती चार संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए, जबकि 2012 में महिला एशिया कप पहली बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित हुआ. भारत ने 2012 और 2016 में भी खिताब जीता. 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती. 2022 में भारत ने फिर खिताब अपने नाम किया, जबकि 2024 में श्रीलंका ने भारत को हराकर अपना पहला महिला एशिया कप जीता.
रविवार को होगा महिला एशिया कप 2026 का फाइनल
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम रनरअप बनकर टूर्नामेंट खत्म करेगी. ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर आएंगे.
ये भी पढ़ें: एशिया कप में है टीम इंडिया का दबदबा, 10वीं बार खेलने उतरेगी फाइनल, जानिए कितनी बार बन चुकी है चैंपियन?
EXPLAINER: एशिया कप जीत भी गई टीम इंडिया, फिर भी न मिलेगी ट्रॉफी न प्राइज मनी? जानिए क्या है इसके पीछे असली वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,