यूपी – यूपी : फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ की एफआईआर पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चचेरे भाई-चाची की गिरफ्तारी पर रोक – INA

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ और उनके भाई अभिमन्यु की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में उनके चचेरे भाई जय सिंह और चाची गायत्री देवी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार और वादी पक्ष से जवाब भी मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति सीडी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने जय सिंह और गायत्री देवी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिका में अलीगढ़ में दर्ज एफआईआर को चुनौती दी गई थी। चंद्रचूड़ की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनके दादा की फर्जी वसीयत तैयार कर चचेरे भाई जय सिंह, चाची गायत्री देवी और अन्य लोगों ने पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा कर लिया। इस आरोप के आधार पर अलीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

एफआईआर के बाद जय सिंह और गायत्री देवी ने गिरफ्तारी से राहत की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचियों की ओर से बताया गया कि दोनों स्वीडन के नागरिक हैं। हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार और वादी पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button