Sport : IND VS AFG: पहले टी-20 पर मंडराया बारिश का साया? जानिए मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. मगर, इस मैच के शुरू होने से पहले एक टेंशन की खबर सामने आ रही है. वेदर फॉरकास्ट बता रहे हैं कि रविवार को दिल्ली में बारिश की संभावना है, जहां भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि बारिश की संभावना कितनी है और क्या सचमुच इससे मैच प्रभावित होगा?
कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेला जाने वाला है. रविवार को दिल्ली में बारिश की संभावना है, जिसकी वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला प्रभावित हो सकता है. रविवार को दिल्ली में 64% बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.
जी हां, सुबह बारिश की संभावना 64% है, जो रात में घटकर 55% हो रही है. चूंकि, भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में बारिश मैच को प्रभावित कर सकती है. रविवार को तापमान 33 डिग्री से 27 डिग्री तक रह सकता है. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 67% रहने की संभावना है.
Vintage vibes. Priceless reactions. 😂
🎥 #TeamIndia takes on the 1980s trend 😉 – By @RajalArora #AFGvIND pic.twitter.com/nSaClHHdyn
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच खेला जाने वाला पहला मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.
Abhishek Sharma 🆚 Shivam Dube 🪁
Who wins the 𝘾𝙡𝙖𝙨𝙝 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 ‘𝙆𝙞𝙩𝙚’ 𝘼𝙣𝙨? 🤔#TeamIndia | @OfficialAbhi04 | @IamShivamDube pic.twitter.com/pnCK1gqx63
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. T20 क्रिकेट में यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटे मैदान के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका मिलता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग या सीम मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को टर्न और ग्रिप मिलने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि, पिच का मिजाज मैच और परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है. कुल मिलाकर यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और पावरप्ले का फायदा उठाना अहम होता है.
ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की संभावित-इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई
ये भी पढ़ें: एशिया कप में है टीम इंडिया का दबदबा, 10वीं बार खेलने उतरेगी फाइनल, जानिए कितनी बार बन चुकी है चैंपियन?
IND VS AFG: पहले टी-20 पर मंडराया बारिश का साया? जानिए मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,