UP News: इटावा में तेज रफ्तार डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दुकानदार की मौत… तीन घायल – INA

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के जैनपुर चौबिया में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. हादसे में दुकान पर बैठे करीब 60 वर्षीय दुकानदार राममिलन यादव की डंपर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई. वहीं डंपर चालक, परिचालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि एक डंपर गिट्टी लादकर इटावा से मैनपुरी की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली डंपर मैनपुरी से इटावा की तरफ आ रहा था. जैनपुर चौबिया के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद एक डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा. उस समय राममिलन यादव दुकान पर बैठे हुए थे और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में दो लोगों की मौत
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. डंपर में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया. हादसे में डंपर चालक और परिचालक के अलावा दुकान पर सामान खरीदने आया एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद एक डंपर चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है.
दुकान पर बैठा शख्स गंभीर घायल
सूचना मिलते ही चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. डंपर खोखे के ऊपर फंस गया था, जिसे हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई. करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद डंपर को हटाया जा सका. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने मृतक राममिलन यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है. साथ ही दोनों वाहनों की भिड़ंत के कारणों की भी जांच की जा रही है.
इटावा में तेज रफ्तार डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दुकानदार की मौत… तीन घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,