UP News: गोरखपुर में स्कूल बस ने 7 साल के बच्चे को कुचला… मासूम की दर्दनाक मौत – INA

Gorakhpur School Bus Accident: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की जान चली गई. नया बुजुर्ग गांव में स्कूल बस की चपेट में आने से छात्र हिमांशु की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल बस बच्चे को लेने उसके घर पहुंची थी. परिजन उसे बस में बैठाने के लिए दरवाजे तक लेकर पहुंचे थे, तभी अचानक वह बस की चपेट में आ गया. बस का पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल हिमांशु को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है.
स्कूल जाने के लिए निकला था मासूम
जानकारी के मुताबिक, सात वर्षीय हिमांशु चिलबिला स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था. शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल बस उसे लेने के लिए नया बुजुर्ग गांव स्थित उसके घर पहुंची थी. परिजन बच्चे को बस में बैठाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बच्चा बस की चपेट में आ गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई.
बस से कुचलकर मौत
घटना के बाद बस चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है. एक तरफ परिवार अपने मासूम बेटे को खोने के गम में डूबा है, वहीं इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों को बस में बैठाते समय बरती जाने वाली सावधानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
गोरखपुर में स्कूल बस ने 7 साल के बच्चे को कुचला… मासूम की दर्दनाक मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,