दिल्ली – ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली में इन 22 स्थानों पर मार्ग परिवर्तन, 35 से अधिक सड़कें प्रभावित, जानें पूरा अपडेट – #INA

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी रविवार को 22 स्थानों पर मार्ग परिवर्तन और 35 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के लिए है। शिखर सम्मेलन का अंतिम दिन रविवार को भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है। ये प्रतिबंध सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेंगे।