Sport : जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते ही मचाया तहलका, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान #INA

Jasprit Bumrah: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम में वापसी हो रही है. वापसी करते ही बुमराह ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पारी के पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लेकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. बुमराह अब टी20 क्रिकेट में 350 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
जसप्रीत बुमराह ने बनाया कीर्तिमान
जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. पूरी तरह फिट होने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और आते ही तहलका मचा दिया. उन्होंने अफगानिस्तान की पारी की दूसरी ही गेंद पर ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज को जीरो पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. गुरबाज का कैच स्लिप में खड़े अभिषेक शर्मा ने लपका.
A 𝘽𝙊𝙊𝙈-𝙞𝙣𝙜 comeback . T20I cricket 🤷♂️@Jaspritbumrah93 strikes in the opening over courtesy of a fine catch by @OfficialAbhi04 💙
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/SMHctyqfCJ
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने जसप्रीत बुमराह
इस शानदार विकेट के साथ ही बुमराह ने टी20 क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. बुमराह का यह ओवरऑल टी20 करियर का 350वां विकेट था. इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचते ही वह युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद टी20 क्रिकेट में 350 विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी
युजवेंद्र चहल – 396 विकेट
भुवनेश्वर कुमार – 353 विकेट
जसप्रीत बुमराह – 350 विकेट
पीयूष चावला – 329 विकेट
रविचंद्रन अश्विन – 322 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते ही मचाया तहलका, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,