Sport : IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से चटाई धूल #INA

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20I मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 156 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने सिर्फ 13.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि ईशान किशन 42 रन बनाए. वहीं अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 2 विकेट चटकाए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को एक सफलता मिली.
संजू सैमसन के रूप में भारत को लगा था जल्दी झटका
अफगानिस्तान के दिए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया, लेकिन टीम इंडिया को पहला झटका जल्दी लगा. तीसरे ही ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने संजू को आउट कर भारत को पहला झटका दिया. सैमसन ने 8 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाए.
A convincing 7️⃣-wicket win in the series opener 💙
Positive start for #TeamIndia in the Friendship Cup 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#AFGvIND pic.twitter.com/jNer7opNyN
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने की शानदार साझेदारी
इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला और ऐसी बल्लेबाजी की कि अफगानिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई. दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और हर दूसरी गेंद पर छक्के-चौके जड़े. अभिषेक और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई. इस साझेदारी को दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 29 गेंदों में अंजाम दिया.
अभिषेक शर्मा ने खेली 82 रनों की तूफानी पारी
इसके बाद मोहम्मद नबी ने अभिषेक शर्मा को आउट किया, लेकिन तब तक अभिषेक इस मैच को भारत की झोली में डाल चुके थे. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 32 गेंदों पर 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले। ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ दिया.
8️⃣2️⃣ Runs
3️⃣2️⃣ Balls
7️⃣ Fours & 7️⃣ Sixes
2️⃣5️⃣6️⃣.2️⃣5️⃣ Strike RateAbhishek Sharma storm in New Delhi 🌪️
Updates ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#TeamIndia | #AFGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/vOG1SSMp6w
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
ईशान किशन ने खेली 42 रनों की पारी
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन भी आउट हो गए. हालांकि टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी. ईशान को मोहम्मद नबी ने ही आउट किया. ईशान ने 33 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे, जहां अय्यर ने नाबाद 8 रन और तिलक ने नाबाद 3 रन बनाए.
ABHISHEK × KISHAN SHOW v AFGHANISTAN 🔥
– Blistering innings from Abhishek Sharma & Ishan Kishan 🇮🇳 pic.twitter.com/BXesK1dUwL
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) September 13, 2026
ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी, अजमतुल्लाह उमरजई ने लगाई फिफ्टी
भारत के खिलाफ इस पहले टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की ओर से मुश्किल घड़ी में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. जबकि मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया. वहीं हीं भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते ही मचाया तहलका, T20 क्रिकेट में बनाया बड़ा कीर्तिमान
IND vs AFG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से चटाई धूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,