यूपी – कानपुर: तीन महीने बंद रहेगा जाजमऊ का पुराना गंगापुल; डायवर्जन का ट्रायल शुरू, तीन जगह लगाए बैरियर – INA

करीब सात सौ मीटर लंबे इस पुराने गंगापुल की बेयरिंग बदलने का काम करीब तीन महीने चलेगा। काम शुरू होने के बाद पुल पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को डायवर्जन व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। यदि इस दौरान जाम या अन्य समस्या सामने आती है तो डायवर्जन योजना में बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद 16 सितंबर से डायवर्जन पूरी तरह लागू करने की तैयारी है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button