UP News: काशी के सीवर में किसने डालीं बालू की बोरियां? मेयर ने सपा पर साधा निशाना, FIR की तैयारी – INA

वाराणसी में जलभराव और सीवर व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है. नगर निगम की टीम को शहर के कई इलाकों में मुख्य सीवर लाइनों के अंदर बालू से भरी बोरियां, पत्थर प्लाईवुड और प्लास्टिक जैसी चीजें मिली हैं. नगर निगम का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर सीवर लाइन को बाधित करने की कोशिश की है. साथ ही मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी काशी में जलभराव को लेकर सोशल मीडिया पर निशाना साधा. उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए शहर की सीवर और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. वहीं, अब वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने अखिलेश यादव पर पटलवार करते हुएसीवर ब्लॉक कर अव्यवस्था फैलाने के पीछे सपा की साजिश बताया.
शिवाला में सीवर के अंदर मिलीं बालू की बोरियां
नगर निगम के मुताबिक, शिवाला, सारनाथ, नगवां समेत करीब आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों की जांच के दौरान अवरोधक सामग्री मिली है. शुक्रवार रात शिवाला इलाके में सीवर लाइन से करीब 12 बालू की बोरियां निकाली गईं. इसके बाद नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया.
मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शिवाला क्षेत्र में अग्रवाल रेडियो के पास सीवर लाइन का जायजा लिया. नगर निगम का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है. मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव की स्थिती बनी.
मेयर ने अखिलेश के पोस्ट पर साधा निशाना
इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी काशी में जलभराव को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा. उन्होंने काशी में जलभराव की तस्वीरें साझा करते हुए सीवर पर सवाल उठाए. इसके बाद मेयर अशोक तिवारी ने अखिलेश यादव पर बड़ा पलटकार किया. उन्होंने सीधे हमला करते हुए सपा पर काशी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया.
मेयर ने आरोप लगाया गया कि सीवर ब्लॉक कर अव्यवस्था फैलाने के पीछे सपा का हाथ है. जहां सीवर में बोरियां मिलीं, वहीं की तस्वीर अखिलेश ने पोस्ट की. इससे साफ है कि विरोधियों ने काशी को बदनाम करने की साजिश रची.सीवर में बोरियां डालकर शहर की व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई.
अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर
वहीं, नगर निगम अब इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है. इसको लेकरभेलूपुर थाने में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है. हालांकि, पुलिस में दी गई शिकायत फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है और किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की भूमिका पुलिस जांच में अभी साबित नहीं हुई है.
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, शहर में कई जलभराव वाले स्थानों की समस्या दूर की जा चुकी है और बाकी स्थानों पर पंपिंग का काम जारी है. वहीं, सीवर ब्लॉक करने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि सीवर लाइन में बालू की बोरियां और दूसरी सामग्री किसने डाली और इसके पीछे क्या वजह थी.
काशी के सीवर में किसने डालीं बालू की बोरियां? मेयर ने सपा पर साधा निशाना, FIR की तैयारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,