Sport : दूसरे टी20 में बदल जाएगी पिच! जानिए IND vs AFG मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान के पास मौका होगा कि वो टीम इंडिया को हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर सकें. उससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. इसके साथ ही पिच कैसी रहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शाम 7:30 बजे होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगी. इस मैच की पिच कैसी होगी, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की पिच पर बॉल तेज गति और उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिसका फायदा बल्लेबाज उठाते हैं और गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हैं. ऐसे में यहां पर हाई स्कोरिंग मैच भी देखने के लिए मिल सकता है. क्योंकि दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम छोटा भी था. हालांकि कई बार ये पिच धीमी भी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल जाती है.

अरुण जेटली स्टेडियम के रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर 5 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल की है. वहीं 9 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत अपने नाम की है. भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया 4 को जीतने में कामयाब रही है, जबकि 2 मैचों में उसे हार मिली है. 

कैसा रहा था पहले मैच का हाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीता और अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योत दिया था. अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे. टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए थे. अफगानिस्तान के दिए 157 रनों की लक्ष्य को टीम इंडिया ने 13.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया. भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 32 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 7 छक्के शामिल थे.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का होगा बड़ा प्रमोशन, वनडे सीरीज में मिलेगा शानदार प्रदर्शन का इनाम

दूसरे टी20 में बदल जाएगी पिच! जानिए IND vs AFG मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button