यूपी – कानपुर हत्याकांड: ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में ‘ढाबा’ का हाफ एनकाउंटर, पिस्टल सप्लाई-सट्टे का नेटवर्क – INA

कानपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह उर्फ संजय ढाबा पिस्टलों का सप्लायर भी है। स्वरूपनगर पुलिस ने इसे कई साल पहले जेल भेजा था। साथ ही वह बिठूर, उन्नाव, शुक्लागंज, जाजमऊ में बुक भी लगवाता है। पनकी समेत अन्य कई थाना क्षेत्रों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुका है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।



वहीं, काकादेव में कारोबारी अमित की पत्नी शिवानी, बेटे रुद्र प्रताप, अर्पित ने कहा कि जल्द से जल्द अन्य पेशेवर अपराधी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएं। वारदात के तीसरे दिन परिजन ने सैकड़ों लोगों के साथ कैंडिल मार्च निकाला था। कहा था कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button