Sport : EXPLAINER: टीम इंडिया ने किया इनकार, तो अब ट्रॉफी किसके पास रहेगी? जानिए क्या कहता है नियम #INA

EXPLAINER: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को धूल चटाकर भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज कर ली. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ये खिताब जीता. मगर, फाइनल मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए और साफ तौर पर उन्होंने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. जी हां, मेन्स टीम की ही तरह वुमेन्स टीम ने भी फैसला किया कि वह नकवी के हाथ से ट्रॉफी और मेडल नहीं लेंगी. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली है, तो ट्रॉफी किसके पास रहेगी और उसे कहां रखा जाएगा?
भारत ने दर्ज की खिताबी जीत
Pure joy and unfiltered emotions 🥳
🎥 Catch #TeamIndia’s heartwarming 𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 moments after sealing the #WomensAsiaCup triumph 🇮🇳🏆#INDvSL pic.twitter.com/e4zYfBAvSE
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 14, 2026
महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका के साथ खेले गए फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करके खिताबी जीत अपने नाम की. फाइनल मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (59) और शेफाली वर्मा (68) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए.
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया और 72 रनों से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आपको बता दें, भारत ने 10वां फाइनल खेला और 8वीं बार खिताब अपने नाम किया.
देवजीत सैकिया ने क्या कहा?
#WATCH | Delhi: On Indian women’s cricket refusing . accept the Women’s Asia Cup trophy from ACC President and Pakistan cricket chief Mohsin Naqvi, BCCI Secretary Devajit Lon Saikia says, “Not accepting the trophy is a separate matter; winning the tournament is what truly… pic.twitter.com/dMMfLerHhc
— ANI (@ANI) September 14, 2026
मैच खत्म होने के बाद देवजीत सैकिया ने बताया कि भारत का ट्रॉफी न लेने का फैसला पिछले साल पुरुषों की टीम के रुख के साथ एकजुटता दिखाने के लिए था. मैच के बाद देवजीत सैकिया ने कहा, “हमारी मेन्स टीम ने डेढ़ साल पहले एशिया कप जीता था और उसके बाद, अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हमारी पूरी स्थिति बदल गई. इसलिए, उसके बाद हमारे नागरिकों की ओर से हम पर दबाव था कि हमें अपने पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. लेकिन हमारी सरकार की नीति है कि हमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हर देश के खिलाफ खेलना ही होगा…”
The skipper approves 👍
Drop your 👍 if you enjoyed #TeamIndia’s performance in the summit clash 🥳👇
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #WomensAsiaCup | #INDvSL | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/v2av5MP7Pj
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
“लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम हमारे लिए तय की गई हर शर्त को मानेंगे. हमारी सेना का संघर्ष अभी भी जारी है. जो मुख्य नेता हमारे देश के हितों के खिलाफ काम कर रहा है, हम उससे ट्रॉफी नहीं ले सकते. महिला टीम ने पिछले साल पुरुष टीम के फैसले का सपोर्ट किया है.”
“इससे हमारी टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता. हमने अपने सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं. भारत में महिला क्रिकेट बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है. हमारी पूरी योजना 2026 ICC T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.”
📸📸
A picture-perfect moment . cap off a successful and unbeaten #WomensAsiaCup campaign 🏆#TeamIndia | #INDvSL pic.twitter.com/gzmoDKtUL9
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
कहां और किसके पास रहेगी अब ट्रॉफी?
भारत के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि एशिया कप की ट्रॉफी अब कहां रहेगी? पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल में भी ऐसा ही विवाद हुआ था. भारतीय टीम द्वारा ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद इसे दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल के कार्यालय में रखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रॉफी को ACC कार्यालय में सुरक्षित रखा गया और उसे बिना अनुमति कहीं ले जाने पर रोक थी. इस बार भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी स्वीकार नहीं की है, इसलिए फिलहाल इसके ACC के पास ही रहने की संभावना है.
क्या सचमुच मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए थे?
पुरुष एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार कुमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने खिताबी जीत दर्ज की थी. मगर, पहलगाम हमले के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी, जो एसीसी के प्रमुख होने के साथ-साथ पाकिस्तानी नेता हैं, जिन्होंने काफी भड़काऊ बयान दिए थे, उनके हाथ से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था.
इसके बाद प्रेजेंटेशन में काफी देर तक गतिरोध रहा और ट्रॉफी भारतीय टीम को नहीं दी गई. बाद की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी ट्रॉफी को लेकर मंच से चले गए और बाद में ट्रॉफी दुबई स्थित ACC कार्यालय में लॉक कर दी गई. इसके बाद से ही मोहसिन नकवी को सोशल मीडिया पर ट्रॉफी चोर कहने लगे.
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆
A flawless campaign capped by sheer brilliance 🇮🇳🥳
Congratulations . #TeamIndia on winning the #WomensAsiaCup 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/knKLXGSfOd #INDvSL pic.twitter.com/O3KaZ0oA3p
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 13, 2026
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए. आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया.
हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया और भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस घटना का असर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ा. सितंबर 2025 के एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के तत्कालीन आंतरिक मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था.
ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान को सुनाई दोहरी सजा, WTC प्वॉइंट्स टेबल से काटे अंक, पैसे भी काटे, जानिए क्या है पूरा मामला
EXPLAINER: टीम इंडिया ने किया इनकार, तो अब ट्रॉफी किसके पास रहेगी? जानिए क्या कहता है नियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,