Sport : एशेज 2027 छोड़… 2028 ओलंपिक में खेलेंगे स्टीव स्मिथ? कंगारू दिग्गज के इस बयान से मचा हड़कंप #INA

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने साल 2027 में इंग्लैंड की सरजमीं पर होने वाली एशेज सीरीज में खेलने को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है. उनका कहना है कि वे भविष्य की लंबी प्लानिंग करने के बजाय फिलहाल एक बार में एक ही सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हालांकि, स्मिथ ने कहा है कि उनका सपना साल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना है. अपनी इसी T20 महत्वाकांक्षा के चलते 37 साल के स्मिथ इन दिनों नीदरलैंड्स की टी-20 लीग यानी यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ETPL) में खेल रहे हैं, जहां वे एम्स्टर्डम फ्लेम्स टीम का हिस्सा हैं. गौरतलब है कि इंटरनेशनल लेवल पर 125 टेस्ट मैचों में 37 बेहतरीन शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में ICC टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं.
एशेज सीरीज 2027 का हिस्सा बनने को लेकर क्या बोले स्टीव स्मिथ?
स्टीव स्मिथ ने द टेलीग्राफ’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा, “मुझे अभी खुद भी नहीं पता कि मैं उस सीरीज के लिए वहां (इंग्लैंड में) मौजूद रहूंगा या नहीं.” उन्होंने साफ किया कि वे काफी समय से अपने क्रिकेट करियर को लेकर बहुत आगे की रणनीति बनाने के बजाय ‘सीरीज-दर-सीरीज’ (एक बार में सिर्फ एक सीरीज) के नजरिए से आगे बढ़ रहे हैं और 2027 की एशेज अभी उनके लिए काफी दूर है. स्मिथ ने स्पष्ट किया कि इस समय उनका मुख्य ध्यान 2028 के ओलंपिक में हिस्सा लेने पर है.
हालांकि, स्मिथ ने यह इच्छा भी जताई कि वे इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतना बेहद पसंद करेंगे या यह देखना चाहेंगे कि उनके करियर का यह सफर किस मोड़ पर जाकर खत्म होता है, लेकिन फिलहाल खेल प्रेमियों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा और देखना होगा कि आगे क्या परिस्थितियां बनती हैं.
Steve Smith isn’t sure whether he’ll be playing in next year’s Ashes in England 👀 pic.twitter.com/vmcmClychz
— Cricinfo (@cricinfo) September 14, 2026
फिलहाल टी20 लीग खेलने पर फोकस कर रहे हैं स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ का मानना है कि वे अभी कुछ और सालों तक T20 लीग्स में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह फिट हैं. पिछले 15 सालों के अपने इंटरनेशनल करियर को एक शानदार सफर बताते हुए स्मिथ ने माना कि उन्होंने खेल में वह सबकुछ हासिल किया है जिसकी एक क्रिकेटर तमन्ना करता है. वे इस समय भी क्रिकेट के मैदान पर बिताए जा रहे हर एक पल का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं, लिहाजा रिटायरमेंट को लेकर उन्हें कोई हड़बड़ी नहीं है. स्मिथ जल्दबाजी के बजाय संन्यास का सही वक्त आने का इंतजार करेंगे.
यह भी पढ़ें: गांगुली, युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे वर्ल्ड क्लास दिग्गजों से सजी दिल्ली कैपिटल्स, क्या बदलेगी DC की किस्मत?
एशेज 2027 छोड़… 2028 ओलंपिक में खेलेंगे स्टीव स्मिथ? कंगारू दिग्गज के इस बयान से मचा हड़कंप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,