Sport : सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के मौका जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनको जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान #INA

Suryakumar Yadav Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया और टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. आज वो अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या अपने जीवन के 35 साल पूरे कर चुके हैं. अब सूर्या 36 साल के हो गए हैं. इन दिनों सूर्यकुमार यादव भले ही इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं लेकिन फिर भी वो भारतीय फैंस के दिलों में अपने धमाकेदार खेल के लिए पहचाने जाते हैं.
सूर्यकुमार यादव के 36वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने एक पोस्ट शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है. बीसीसीआई ने पोस्ट कर लिखा, ‘आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विनर और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विनिंग कैप्टन सूर्यकुमार यादव को को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’. इस पोस्ट में बीसीसीआई ने सूर्या के इंटरनेशनल मैच और रनों को भी दर्शाया है. तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनके 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.
1️⃣5️⃣1️⃣ Int’l matches 🙌
4️⃣0️⃣5️⃣3️⃣ Int’l runs 👏ICC Men’s T20 WC 2024 winner 🏆
Winning Captain of ICC Men’s T20 WC 2026 🏆Here’s wishing the innovative & flamboyant @surya_14kumar a very Happy Birthday 🎂🥳#TeamIndia pic.twitter.com/8sXKVJD5Hd
— BCCI (@BCCI) September 14, 2026
सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर के 5 बड़े रिकॉर्ड
1 – सूर्यकुमार यादव टी20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार के नाम 179 छक्के हैं. उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 205 छक्के दर्ज हैं.
2- सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार भारत के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन है. इसके साथ ही सूर्या टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 4 शतक लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए हैं .
5 years ago, a dream turned into reality. Wearing the India jersey is a feeling I can still never fully put into words 🇮🇳
Here’s . many more memories that we’re going . create, for team 🇮🇳 pic.twitter.com/qhis2f44tQ
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 14, 2026
3 – टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव 2,000 रन तक तेज पहुंचने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. सूर्यकुमार ने बेहद कम पारियों में 2,000 टी20I रन पूरे किए और लंबे समय तक यह उपलब्धि उनके नाम प्रमुख रिकॉर्ड के रूप में रही.
4 – सूर्यकुमार यादव साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में 1,000+ टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे. सूर्यकुमार भारत के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 से ज्यादा टी20 अतरराष्ट्रीय रन बनाए थे.
Blessed beyond measure. Thank you for all the wishes & constant support 🙏🎂 pic.twitter.com/BddGY9x6hV
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) September 15, 2025
5 – सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,000 रन सिर्फ 98 पारियों में पूरे किए थे. उन्होंने 3,000 T20I रन 98 पारियों में पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल किए थी. सूर्यकुमार यादवे सबसे तेज यानी कम पारियों में तीन हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें : IND VS AFG: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
सूर्यकुमार यादव के जन्मदिन के मौका जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनको जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,