Sport : IND VS AFG: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा T20 मैच? डालिए लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट पर नजर #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जाने वाला है. ये मैच भी पहले की ही तरह अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर जहां, टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज पर अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम जीत अपने नाम करके सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मगर, इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है… कहीं बारिश की वजह से मैच का मजा किरकिरा तो नहीं हो जाएगा.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मंगलवार को दिल्ली में 55% बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. जहां सुबह बारिश की संभावना 55% जताई जा रही है, वहीं रात में ये घटकर सिर्फ 10% बताई जा रही है. ऐसे में इस मैच पर बारिश का साया तो है, लेकिन फैंस यही उम्मीद करेंगे कि रात में बारिश न हो, क्योंकि मुकाबला 7.30 बजे से शुरू होने वाला है.

तापमान 33 से 26 डिग्री के बीच रहेगा. हवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. ह्यूमिडिटी 81% रहने की संभावना है. आपको बता दें, सीरीज के पहले मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश नहीं आई थी और पूरे 20-20 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिला था.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी पहले टी-20 की ही तरह दूसरे टी-20 मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

सीरीज पर कब्जा करने उतरेगा भारत

अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच को 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. अब भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह अपने उसी प्रदर्शन को दोहराकर दूसरा मैच भी जीत ले. ताकि वह टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सके. हालांकि, ये काम इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम मुश्किल चुनौती दे सकती है. इस टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया में क्यों होगी उथल-पुथल? 1 या 2 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी होंगे स्क्वाड से बाहर

IND VS AFG: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा T20 मैच? डालिए लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट पर नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button