यूपी – औरैया: मकान का ताला तोड़कर एक क्विंटल सरसो चोरी, खेत में मिला टूटा बक्सा – INA

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने एक क्विंटल सरसो चोरी कर ली। इसके अलावा घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला है। शाहबाजपुर निवासी योगेंद्र सिंह दो मकान हैं। एक मकान गांव शाहबाजपुर में, दूसरा मकान अमावता रोड पर प्रतापपुर और शाहबाजपुर के बीच स्थित है। दिन में योगेंद्र सिंह परिवार के साथ प्रतापपुर-शाहबाजपुर स्थित मकान में रहते और रात में ताला बंद कर शाहबाजपुर स्थित घर चले जाते हैं।




सोमवार रात भी योगेंद्र सिंह मकान में ताला लगाकर शाहबाजपुर चले गए। मंगलवार सुबह जब वह कान्हा इंटरनेशनल स्कूल में ड्यूटी पर जाने के लिए मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। चोर मकान में रखा करीब एक क्विंटल सरसो चोरी कर ले गए। घटना के बाद आसपास तलाश करने पर मकान के पीछे खेतों में एक बक्सा टूटा हुआ मिला। आशंका है कि चोरों ने सामान निकालने के बाद बक्से को खेत में फेंक दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button