खबर शहर , व्यवस्था बीमार: जिला अस्पताल में सात दिन से डिजिटल एक्सरे खराब, जांच के लिए 4-5 घंटे इंतजार; 20-30% मरीज लौटे – INA

आगरा जिला अस्पताल में भी सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। एक्सरे कराने के लिए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। डिजिटल एक्सरे मशीन सात दिन में भी ठीक नहीं हो सकी है। 20-30 फीसदी मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए हैं। हालत यह रही कि अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को चार-पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

जिला अस्पताल में सोमवार को करीब तीन हजार मरीज इलाज कराने आए। एक्सरे कराने के लिए भी 200 से अधिक मरीज पहुंचे थे। डिजिटल मशीन ठीक नहीं होने के कारण पोर्टेबल से एक्सरे किए गए। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण तीन बजे तक एक्सरे कराए गए। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि पोर्टेबल मशीन से अधिकांश मरीजों के एक्सरे कराए हैं। सोमवार को 148 मरीजों के एक्सरे हुए हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक कराई जा रही है, इसका एक पुर्जा विदेश से आना है।

अल्ट्रासाउंड के लिए दी जा रही . की तारीख

अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना यहां पर करीब 100 मरीज जांच कराने आ रहे हैं, इनमें से औसतन 70-80 की जांच हो रही है, बाकी को . की तारीख दी जा रही है। प्रमुख अधीक्षिका का कहना है कि सोमवार को मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण देरी हुई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button