खबर शहर , प्रेमिका का इलाज कराने के लिए बना चोर: पिता रिटायर्ड सैन्य कर्मी, बहन डॉक्टर; खुद ने भी किया था नीट क्वालिफाई – INA

आगरा में कैंट जीआरपी ने चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों से करीब 25 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया है कि उसकी प्रेमिका को कैंसर है। उसके इलाज में वह अब तक 80 लाख रुपये खर्च कर चुका है। 




ज्यादातर पैसा चोरी की वारदातों का था। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने साल 2017 में नीट क्वालिफाई किया था लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा स्थगित हो गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button