Sport : T20I क्रिकेट में कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 2 भारतीय नाम हैं शामिल #INA

Top-10 Batsmen With Most T20I Runs: टी-20 फॉर्मेट फैंस को काफी पसंद आता है. कुछ ही घंटों में मैच का परिणाम आ जाता है और तो और ये वो फॉर्मेट है, जिसमें सबसे ज्यादा चौके-छक्के देखने को मिलते हैं. श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने बड़ा कारनामा किया और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस लिस्ट में टॉप पर कौन है?

10- डेविड वॉर्नर

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम आता है. ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने 2009 से 2024 के बीच 110 मैच खेले, जिसकी 110 पारियों में 33.34 के औसत और 142.47 की स्ट्राइक रेट से 3277 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 337 चौके और 122 छक्के लगाए हैं. वह 6 बार शूनय पर भी आउट हुए.

9- मोहम्मद वसीम

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यूएई के मोहम्मद वसीम का नाम नौवें स्थान पर आता है. वसीम ने 2021 से अब तक अपने देश के लिए 99 मैच खेले, जिसकी 99 पारियों में 150.96 की स्ट्राइक रेट और 36.24 के औसत से 3410 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक लिखे हैं. उनके बल्ले से 282 चौके और 196 छक्के निकले.

8- विरंदीप सिंह

मलेशिया के विरंदीप सिंह का नाम आठवें स्थान पर आते हैं. विरंदीप ने 2019 से 2026 के बीच 124 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 116 पारियों में 35.89 के औसत और 127.42 की स्ट्राइक रेट से 3410 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 23 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 297 चौके और 139 छक्के निकले. वह 8 बार शून्य पर आउट हुए.

7- मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें स्थान पर आते हैं. रिजवान ने 2015 से 2024 के बीच पाकिस्तान के लिए 106 टी-20 मैच खेले, जिसकी 93 पारियों में 47.41 के औसत और 125.37 की स्ट्राइक रेट से 3414 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं. वह 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उनके बल्ले से 285 चौके और 95 छक्के निकले हैं.

6- मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में छठवें स्थान पर आता है. गप्टिल ने 2009 से 2022 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 122 मैच खेले, जिसकी 118 पारियों में 31.81 के औशत और 135.70 की स्ट्राइक रेट से 3531 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 309 चौके और 172 छक्के लगाए हैं. वह 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

5- पीआर स्टर्लिंग

आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज पीआ स्टर्लिंग का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आता है. स्टर्लिंग ने 2009 से अब तक आयरलैंड के लिए 163 मैच और 160 पारियों में 26.31 के औसत और 134.35 की स्ट्राइक रेट से 3895 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 449 चौके और 141 छक्के निकले हैं. वह 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

4- विराट कोहली

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली का नाम आता है. 2010 से 2024 तक विराट ने 125 टी-20 मैच खेले, जिसकी 117 पारियों में 48.69 के औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं. वह 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उनके बल्ले से 369 चौके और 124 छक्के लगाए.

3- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज है. हिटमैन ने 2007 से 202 के बीच भारत के लिए 159 टी-20 मैच खेले, जिसकी 151 पारियों में 140.89 की स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से 4231 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 383 चौके और 205 छक्के लगाए. इसके अलावा वह 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

2- जोस बटलर

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में 44 गेंदों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाज की. इसी के साथ वह सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बटलर ने 2011 से अब तक 161 मैच खेले हैं, जिनकी 148 पारियों में 149.44 की स्ट्राइक रेट और 34.33 के औसत से 4292 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 29 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके बल्ले से 397 और 189 छक्के लगाए.

1- बाबर आजम

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर ने 2016 से अब तक पाकिस्तान के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसकी 136 पारियों में 38.94 के औसत और 128.02 की स्ट्राइक रेट से 4596 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. वह 10 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. उनके बल्ले से 477 चौके और 80 छक्के निकले हैं.

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाए:-

रैंकबल्लेबाजटीममैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केडक
1बाबर आजमपाकिस्तान145136459638.94128.023394778010
2जोस बटलरइंग्लैंड161148429234.33149.44229397189
3रोहित शर्माभारत159151423132.00140.8953238320512
4विराट कोहलीभारत125117418848.69137.041383691247
5पीआर स्टर्लिंगआयरलैंड163160389526.31134.351244491412
6मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड122118353131.81135.702203091723
7मोहम्मद रिजवानपाकिस्तान10693341447.41125.37130955
8विरंदीप सिंहमलेशिया124116341035.89127.421*232971398
9मोहम्मद वसीमयूएई9999341036.24150.96326282196
10डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया110110327733.34142.471283371226

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा सीरीज का तीसरा T20 मैच? जानिए FREE में कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

T20I क्रिकेट में कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 2 भारतीय नाम हैं शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button