खबर शहर , थार सवारों की दबंगई: ओवरटेक करने पर कार सवारों को बीच सड़क पर पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले; केस दर्ज – INA

आगरा में परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे कार चालक को ओवरटेक करना भारी पड़ गया। पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहे पर थार सवार तीन युवकों ने कार रोककर चालक को डिवाइडर पर गिरा दिया और जमकर पीटा। पिटाई से पीड़ित को काफी चोटें आईं हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना रकाबगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


इंदिरापुरम निवासी संजीव कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 6:45 बजे वह अपनी कार से परिवार के साथ मेहर सिनेमा में फिल्म देखने जा रहे थे। पंचवटी गेस्ट हाउस चौराहे के पास उन्होंने सफेद रंग की थार को ओवरटेक किया। आरोप है कि कार . निकलने के बाद थार सवारों ने पीछे से उनकी कार में कट मार दिया और भागने लगे।

संजीव ने बताया कि . जाकर उन्होंने आरोपियों की गाड़ी को रोक लिया। उसमें सवार युवक-युवतियां नशे में लग रहे थे। कार रोकने पर तीन युवक बाहर निकले और गाली-गलौज शुरू कर दी। तीनों ने उन्हें डिवाइडर पर गिराकर पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button