खबर शहर , ट्रांसपोर्ट नगर में नकली पार्ट्स का खेल: नामी कंपनी के डुप्लीकेट सामान मिले, माल सीज; दुकानदार पर केस – INA

 ट्रांसपोर्ट नगर में नामी कंपनी कमिन्स आईएनसी के नकली ऑटो पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत पर हरीपर्वत पुलिस ने छापा मारा। एक दुकान पर 12 तरह के संदिग्ध पार्ट्स बरामद हुए। माल सीज कर दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

कंपनी के अधिकृत कानूनी प्रतिनिधि जयपुर निवासी संदीप तंवर ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी में कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। सोमवार को सर्वे के दौरान प्लॉट नंबर 51, सेक्टर-2 स्थित प्रदीप मोटर्स पर डुप्लीकेट माल मिला।

तलाशी में कवर एक्सेस होल, कवर एक्सेस, किट कौन रोड बेयरिंग, अल्टरनेटर और कोर कूलर समेत कई सामान बरामद हुए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम नमन डाबर बताया। शिकायतकर्ता की मांग पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button