Sport : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 मैच, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मदद करेगी पिच #INA

Afghanistan vs India 3rd T20I : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मैच आज खेला जाने वाला है. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से अजेय है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के पास मौका होगा कि, वो सीरीज को 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप कर सके. वहीं अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान भी इस सीरीज को जीत के साथ 2-1 पर खत्म करना चाहेंगे. उससे पहले आइए जानते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और इस मैच में पिच बल्लेबाज या गेंदबाजी किसको मदद करेगी. 

कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 सितंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होने वाली है. वहीं इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में परिवर्तन किए जा सकते हैं.

इस मुकाबले में उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो अब तक बैंच पर बैठे रहे हैं. इन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का है. वहीं यश ठाकुर के पास भी इस मैच में उतरने का मौका होगा. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के लिए हर्षित राणा की जगह पर स्क्वाड में शामिल किया गया था. अब वो इस मैच में खेलते हैं तो अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की पिच पर बॉल तेज गति और उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिसका फायदा बल्लेबाज उठाते हैं और गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हैं. ऐसे में यहां पर हाई स्कोरिंग मैच भी देखने के लिए मिल सकता है. क्योंकि दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम छोटा भी था. हालांकि कई बार ये पिच धीमी भी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल जाती है.

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर 5 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल की है. वहीं 10 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत अपने नाम की है. भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया 5 को जीतने में कामयाब रही है, जबकि 2 मैचों में उसे हार मिली है. 

भारत और अफगानिस्तािन की संभावित प्लेइंग-11 

भारत – अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान – इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

ये भी पढ़ें : Explainer: अनफिट इंडिया? ऑस्ट्रेलिया से क्यों नहीं सीखता BCCI, जानें क्यों रिहैब से निकलते ही दोबारा चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी

आज कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 मैच, जानिए बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मदद करेगी पिच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button