ट्रम्प ने सऊदी को F-35 फाइटर-जेट बेचने की मंजूरी दी:48 विमानों के लिए 2.3 लाख करोड़ रुपए की डील, अब कांग्रेस की मंजूरी जरूरी- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने सऊदी अरब को 48 F-35 फाइटर जेट बेचने को मंजूरी दे दी है। करीब 24.3 अरब डॉलर यानी 2.3 लाख करोड़ रुपए की इस डील को पूरा करने के लिए अब अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। यह फैसला ऐसे समय आया है जब सऊदी अरब यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका से मदद मांग रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों को मदद मिलेगी। विभाग के मुताबिक, इससे खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण गैर-NATO सहयोगी सऊदी अरब की सुरक्षा मजबूत होगी। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |