Crime- कौन हैं दिलेर खरकिया: हरियाणवी स्टार गायक की रेंज रोवर पर फायरिंग, जानें रागनी से म्यूजिक इंडस्ट्री तक का सफर -#INA

लोक गायकी के क्षेत्र में भिवानी जिले के गांव खरक के राजेंद्र सिंह खरकिया का नाम हरियाणा प्रसिद्ध और दिग्गज लोक गायक एवं रागिनी सम्राट के तौर पर जाना जाता है। उनकी गहरी आवाज और सांस्कृतिक योगदान के लिए हिंद केसरी गायकी के अलावा महाशय का भी खिताब मिला है। राजेंद्र खरकिया ने हरियाणवी लोक संस्कृति, इतिहास और पौराणिक कथाओं को अपनी रागनियों और भजनों के माध्यम से जीवित रखा है।

उनकी गायकी की विरासत को मात्र 9 साल की उम्र में उनके बेटे दिलेर खरकिया ने . बढ़ाई है। हालांकि खरकिया अब भी कुछ चुनिंदा मंचों पर अपनी प्रस्तुति देते हैं। दिलेर खरकिया ने छोटी उम्र में ही काफी प्रसिद्धि हासिल की और अपनी काबिलियत के दम पर खुद की फिल्म सिटी बनाकर हरियाणवी कलाकारों को भी रोजगार के नए अवसर प्रदान किए। इसी के साथ उनके कई गाने हिट हुए, जिनके दम पर अब दिलेर अपनी गायकी को नए आयाम देने में लगे हैं।

इसी बीच वीरवार देर रात संगठित गिरोह के चार बदमाशों से मिली धमकी के बाद गांव में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस ने भी घर और फार्म हाउस के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी के साथ धमकी के सोर्स के जरिए सीआईए सहित पुलिस की कई टीमें बदमाशों तक भी पहुंचने के प्रयास में लगी है।

दिलेर खरकिया हरियाणवी गायक, अभिनेता और मॉडल के तौर पर भी पहचान बना चुके हैं। खरकिया के घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर गाड़ी के चालक साइड शीशे पर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर खरक कलां पुलिस चौकी में खड़ी कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में संगठित गिरोह के चार बदमाशों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं। पोस्ट में धमकी दी गई है कि कॉल का जवाब नहीं देने पर छाती में गोली मारेंगे। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किसने और किस उद्देश्य से डाली है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button