Sport : ब्रोमांस देखा क्या! वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे संवारे अभिषेक शर्मा के बाल, फिर ली सेल्फी, वायरल वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार #INA

Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया. सीरीज के खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों का ब्रोमांस देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा…

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का ब्रोमांस

अफगानिस्तान के साथ खेली गई टी-20 सीरीज को जीतने के बाद टीम इंडिया ने चैंपियन होर्डिंग के साथ फोटोज क्लिक कराईं. उसी वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक शर्मा वैभव सूर्यवंशी के साथ नजर आ रहे हैं. अभिषेक सेल्फी ले रहे हैं और वैभव उनके पीछे हैं.

इसके बाद वैभव अभिषेक के बालों को सामने से ठीक करने लगते हैं और जब साइज में खड़े होकर वह ये सही से नहीं कर पाते, तो फिर वह सामने आकर ऐसा करते हैं और अभिषेक की हेयरस्टाइल को सेट करके ही चैन लेते हैं. इस क्यूट BROMANCE का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस को वैभव और अभिषेक का ये बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है और अब हर कोई बस इस जोड़ा को साथ में खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

अभिषेक शर्मा ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया और इसी के साथ वह T20I क्रिकेट में सबसे तेज (फुल मेंबर नेशन) शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. फिर वह 34 गेंद पर 108 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए.

वहीं, अभिषेक ने सीरीज के 3 मुकाबलों में 76.33 के औसत और 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए. इसमें उन्होंने 18 चौके और 22 छक्के लगाए. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

तीनों मैचों में बेंच पर बैठे रहे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं तहलका मचाते हैं. पिछली टी-20 सीरीज जो उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ खेली थी, उसमें वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. नतीजन, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. मगर, फिर अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी तीन मैचों में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा और उन्हें एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.

उनकी जगह बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन ने पहले मैच में भले ही कुछ खास न किया हो, लेकिन फिर, दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बैक टू बैक फिफ्टी लगाईं. ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा. खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी ये कहा है कि जो टीम में पहले से है, उसे पहले मौका दिया जाएगा, फिर चाहें वो कोई भी हो.

ये भी पढ़ें: IND VS AFG सीरीज में चला इन 5 खिलाड़ियों का बल्ला, जमकर बनाए रन, अफगानिस्तान का एक बल्लेबाज भी शामिल

ब्रोमांस देखा क्या! वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे संवारे अभिषेक शर्मा के बाल, फिर ली सेल्फी, वायरल वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button