Sport : अजीत अगरकर की कुर्सी पर बड़ा फैसला! BCCI ने दिया पदाधिकारियों को अधिकार, अब तय होगा चीफ सिलेक्टर का भविष्य #INA

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में आज (18 सितंबर) मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के भविष्य को लेकर अहम फैसला हुआ है. बोर्ड की सदस्य इकाइयों ने चयन समितियों से जुड़े मामलों पर निर्णय लेने के लिए BCCI के पदाधिकारियों को अधिकृत कर दिया है. अब अगरकर को पद पर बनाए रखना है या उनकी जगह नया चेयरमैन नियुक्त करना है, इसका फैसला बोर्ड के पदाधिकारी करेंगे.

अगरकर के कार्यकाल पर टिकी नजर

अजीत अगरकर फिलहाल भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष हैं. उनका मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर 2026 की शुरुआत में खत्म होने वाला है. इसी वजह से AGM से पहले उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. हालांकि, बैठक में अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने या नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर के पद पर बने रहने की संभावना को लेकर चर्चा जारी है. अब अंतिम फैसला BCCI के पदाधिकारी करेंगे. अगरकर को जुलाई 2023 में पुरुष सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

रोहित शर्मा विवाद के बाद उठे थे सवाल

अगरकर के कार्यकाल को लेकर सवाल उस समय भी उठे थे, जब इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें सामने आई थीं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अगरकर ने रोहित को उनके आखिरी वनडे मैच के बारे में जानकारी दी थी और भविष्य की टीम योजना में उनके शामिल नहीं होने की बात कही थी. हालांकि, बाद में BCCI ने इन खबरों को खारिज कर दिया था. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने इसे अफवाह बताया था और कहा था कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं. इसके बाद रोहित के भविष्य को लेकर स्थिति साफ हुई.

जूनियर चयन समिति में भी पांच पद खाली

BCCI के सामने सिर्फ सीनियर चयन समिति का मामला नहीं है. जूनियर चयन समिति के पांच पद भी भरे जाने हैं. बोर्ड ने 24 अगस्त को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. उम्मीद है कि अगले महीने नई जूनियर चयन समिति की घोषणा हो सकती है.

पार्थिव पटेल का नाम भी चर्चा में

अगर BCCI अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाता है, तो नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति के लिए तय प्रक्रिया का पालन करना होगा. इसके तहत पद के लिए विज्ञापन जारी करने और उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस बीच, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम संभावित उम्मीदवारों में चर्चा में है. पार्थिव फिलहाल गुजरात टाइटंस के सहायक कोच हैं और कमेंट्री से भी जुड़े हैं. उन्होंने सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच साल से अधिक समय पूरा कर लिया है. हालांकि, अगरकर की जगह कौन लेगा, इसका अंतिम फैसला BCCI ही करेगा.

IPL गवर्निंग काउंसिल में भी हुआ फैसला

आपको बता दें कि AGM में IPL चेयरमैन अरुण धूमल और खैरुल जमाल मजूमदार को IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर से निर्विरोध चुना गया. BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि AGM में सभी फैसले आपसी सहमति से लिए गए.

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स की सेमीफाइनल टीमें कंफर्म, भारत सहित इन टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें कब-किसके बीच होगा मुकाबला

अजीत अगरकर की कुर्सी पर बड़ा फैसला! BCCI ने दिया पदाधिकारियों को अधिकार, अब तय होगा चीफ सिलेक्टर का भविष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button