खबर शहर , बिजली चोरी का आरोप: जेई-अधिशासी अभियंता दे रही धमकी, 25 हजार रुपये कहां से लाऊं; जिलाधिकारी से की शिकायत – INA

आगरा के बरहन के गांव चौकड़ा के एक व्यक्ति ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
पीड़ित अश्वनी चौहान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। अश्वनी चौहान ने बताया कि अवर अभियंता प्रमोद कुमार से उपकेंद्र पर आने का समय पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता मनोज कुमार से करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज न कराने के बदले 25 हजार रुपये मांगे गए। इसमें से 20 हजार रुपये नकद और शेष पांच हजार रुपये अधिशासी अभियंता के खाते में देना पड़ा।
एत्मादपुर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता गलत तरीके से कार्य करना चाहता है। उसने पहले भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। वह अधिकारियों की शिकायत कर दबाव बनाना चाहता है। जो दबाव में नहीं आता, उसकी झूठी शिकायत करता है। उनके मोबाइल से बैंक खाता जुड़ा है। झूठा फंसाने को कोई भी रुपये डाल सकता है। सभी आरोप निराधार और झूठे हैं।