Sport : 'आंखों को अच्छा लगा…' श्रेयस अय्यर ने क्लीन स्वीप के बाद क्यों दिया ऐसा बयान, अफगानिस्तान की हार के बावजूद कहा- 'उन्हें शाबाशी' #INA

Shreyas Iyer Statement : भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद बड़ा बयान दिया है. टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 127 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत में अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने अहम योगदान दिया. श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में उन दोनों खिलाड़ियों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने क्या क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा पर दिया बयान
श्रेयस अय्यर ने इस जीत पर कहा कि, ‘मैं इसे बदमाशी नहीं कहूंगा लेकिन आप निश्चित रूप से इस बात का सम्मान करेंगे कि आप इंडिया आए हैं और फिर वे सीरीज होस्ट कर रहे थे. तो उनका परफॉर्मेंस भी तारीफ के काबिल था. यह आसान विकेट नहीं था, लेकिन अभिषेक ने आज जिस तरह से खेला वह एकदम सही था और यह बस आंखों को अच्छा लग रहा था’.
CAPTAIN SHREYAS IYER CALLED AFGHANISTAN CAPTAIN IBRAHIM ZADRAN TO COLLECT TROPHY TOGETHER. ❤️🥹
– Beautiful gesture by Captain Shreyas! pic.twitter.com/KQTRWELZgg
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 17, 2026
अय्यर ने आगे कहा कि, ‘सच कहूं तो, मुझे पता था कि मैं आज बैटिंग करने वाला हूं क्योंकि इब्राहिम से हमारी थोड़ी बात हुई थी. वह पहले दो गेम में भी बॉलिंग करना चाहता था. तो मेरा यह विज़न था, मैंने सोचा था कि हम बैटिंग करने वाले हैं. लेकिन हां, हमें जबरदस्त शुरुआत मिली. 220 रन बनाना तारीफ के काबिल था’.
अयर ने अक्षर पटेल को दी शाबाशी
अय्यर ने अक्षर पटेल को लेकर कहा कि, ‘उसने पहले भी ऐसा किया है, वह अब भी कर रहा है, और उसके पास बहुत ज़्यादा एक्सपीरियंस है. उन्हें पता है कि मुश्किल हालात कब आते हैं, और वह उस पोजीशन में अच्छा कर सकते हैं. इसलिए वह सालों से ऐसा कर रहे हैं और मुझे पर्सनली लगता है कि वह ऐसे इंसान हैं जो अपने खेल के बारे में बहुत सोचते हैं, और वह लगातार अच्छा कर रहे हैं। इसलिए उन्हें शाबाशी’.
– Won the series (3-0) vs ZIM ✅
– Won the series (3-0) vs AFG ✅6 Consecutive victory for Captain Shreyas Iyer, next is Gold medal in Asian Games 🇮🇳 pic.twitter.com/cRaZfwmX2y
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 17, 2026
भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हराया
इस मैच की बात करें तो, भारत ने पहले बैटिंग की और अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रनों पर ढेर हो गई और 127 रनों से मैच हार गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆#TeamIndia celebrate an emphatic series victory in the Friendship Cup 🥳#AFGvIND pic.twitter.com/GSPVCRvrdP
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफान मचाया और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 34 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे. उनके अलावा संजू सैमसन ने 34 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला.
3️⃣ Matches
2️⃣2️⃣9️⃣ Runs
7️⃣6️⃣.3️⃣3️⃣ Average
2️⃣6️⃣9️⃣.4️⃣1️⃣ Strike-rateAbhishek Sharma is adjudged the Player of the Series for his incredible consistency 🫡🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/2g2D8re859
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
भारत के लिए बॉलिंग में नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को 3 झटके, वहीं टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा की 108 रनों की तूफानी पारी, भारत ने तीसरे T20I में अफगानिस्तान को 127 रनों से हराकर 3-0 से किया क्लीन स्वीप
'आंखों को अच्छा लगा…' श्रेयस अय्यर ने क्लीन स्वीप के बाद क्यों दिया ऐसा बयान, अफगानिस्तान की हार के बावजूद कहा- 'उन्हें शाबाशी'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,