UP News: Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली में छाए रहेंगे बदरा; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल – INA

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून की वापसी में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन मॉनसून की वापसी से पहले कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 सितंबर को यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में प्रचंड बारिश हो सकती है. कई राज्यों में बिजली और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 25 सितंबर तक बरसात की संभावना नहीं है.

दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रह सकता है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल यानी 21 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है. दिल्ली में 25 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना नहीं जताई है. इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा.

यूपी में येलो अलर्ट, बिहार-झारखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी

यूपूी में आज प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, नोएडा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई और झांसी में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बिहार और झारखंड के कई जिलों में तेज और भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

पंजाब के कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है.राजस्थान में आज मौसम काफी तेजी से बदल सकता है. राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है.

पहाड़ी राज्यों का क्या रहेगा हाल?

चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: 50 हजार की रिश्वत लेते शख्स गिरफ्तार, छापेमारी में घर से मिले 67 लाख रुपये कैश

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली में छाए रहेंगे बदरा; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button