Tach – JIO New Plan : जियोहोम का 30 और 100 Mbps वाला प्लान लेने पर सालभर फ्री मिलेगा Amazon Prime Lite

Last Updated:
JIO Home Offer : जियो ने अपने यूजर्स को एक बार फिर तगड़ा ऑफर पेश किया है. कंपनी के 10 साल पूरे होने के मौके पर जियो होम का 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस वाला कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को पूरे एक साल तक Amazon Prime Lite मुफ्त दिया जाएगा.
जियोहोम ने सालभर के लिए Amazon Prime Lite फ्री दिया है.
नई दिल्ली. त्योहारों से पहले जियो ने एक बार फिर अपने उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने कहा है कि
जियोहोम के 30 Mbps और 100 Mbps प्लान लेने वाले ग्राहकों को अब Amazon Prime Lite एक साल के लिए मुफ्त मिलेगा. यह फायदा जियोहोम के 3-in-1 TV + OTT + Wi-Fi प्लान के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा. कंपनी का यह नया ऑफर जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर दिया जा रहा है.
एक साल की Amazon Prime Lite मेंबरशिप में ग्राहकों को Prime Video पर फिल्में और शो देखने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा Amazon पर पात्र ऑर्डर की फ्री और फास्ट डिलीवरी का फायदा भी मिलेगा. यह ऑफर 19 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और अगले दो हफ्तों में यह प्लान लेने वाले सभी ग्राहकों तक पहुंच जाएगा. MyJio ऐप के होम पेज पर Amazon Prime Lite का ऑफर बैनर दिखेगा. बस बैनर पर टैप करें और एक साल की मुफ्त मेंबरशिप एक्टिवेट हो जाएगी. 12 महीने की गिनती एक्टिवेशन वाले दिन से शुरू होगी.
जियोहोम ने अमेजन लाइट का एक साल फ्री ऑफर दिया है.
बंद नहीं होगा पुराना फायदा
जियो ने यह भी बताया है कि 888 रुपये, 1,199 रुपये और 150 Mbps या उससे ज्यादा स्पीड वाले प्लान के ग्राहकों को पहले से मिल रहा 24 महीने का Amazon Prime Lite का फायदा जारी रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि जिन ग्राहकों को अभी 2 साल का Amazon Prime Lite का फायदा मिल रहा है, उन पर इस नए ऑफर का कोई असर नहीं पड़ेगा. अन्य जियो होम यूजर्स के लिए यह ऑफर एक साल के लिए उतारा गया है. इसका मतलब ये नहीं है कि पुराने ग्राहकों का 2 साल वाला फायदा बंद हो जाएगा.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
Source link