Sports- एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने दागे रिकॉर्ड आठ गोल -#INA

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को गिफू प्रीफेचुरल ग्रीन स्टेडियम में अपने पूल बी के पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 19-0 से रौंदकर एशियन गेम्स 2026 में अपने सफर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी स्टार बनकर दीपिका उभरीं। दीपिका ने आठ गोल किए। इसके अलावा, इशिका ने तीन, लालथंतलुआंगी और नेहा ने दो-दो गोल किए। बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button