UP News: मुन्नी से लेकर ठकुराइन तक… UP की ये 10 लेडी डॉन, अपराध की दुनिया में कैसे जमाया सिक्का? पुलिस की रडार पर ये नाम – INA

UP Women History Sheeters: उत्तर प्रदेश के बरेली में अपराध की दुनिया में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि कई महिलाएं भी सक्रिय रही हैं. बरेली पुलिस की निगरानी में ऐसी 10 महिलाएं डॉन हैं, जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है. इन महिलाओं पर ड्रग्स की तस्करी, हत्या, सट्टा, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है.
पुलिस के मुताबिक, इनमें कुछ महिलाएं लंबे समय से अपराध से जुड़ी हुई हैं. कई के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस इनके बारे में बीट स्तर पर जानकारी जुटाती रहती है. साथ ही उनकी गतिविधियों और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भी नजर रखी जा रही है.
मुन्नी पर नशे की तस्करी के कई केस
फतेहगंज पश्चिमी के नई बस्ती की रहने वाली मुन्नी पत्नी शाबिर का नाम नशे के कारोबार से जुड़ा रहा है. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ अब तक चार बार एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है. पुलिस ने उसके पास से नशीला सामान भी बरामद किया था. लगातार सामने आए मामलों के बाद उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई. हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है. बीट पुलिसकर्मी समय-समय पर उसके घर और आसपास के लोगों से भी उसके बारे में जानकारी लेते हैं.
पति अपराध में आया तो पत्नी भी बनी साथी
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी निवासी शाहिद उर्फ कल्लू का नाम पहले स्मैक तस्करी के मामले में सामने आया था. वह पूर्व में सपा से जुड़ा रहा है. पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी इमराना भी अपराध से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रही. उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं.
पुलिस के मुताबिक, इमराना और उसके परिवार से जुड़ी कुछ संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है. अब पुलिस आपराधिक गतिविधियों के साथ अपराध से अर्जित संपत्ति से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में रख रही है.
इन महिलाओं पर भी पुलिस की नजर
पुलिस की हिस्ट्रीशीटर सूची में कोतवाली के आजमनगर की आशु, सुभाषनगर की सीमा, बारादरी की बबली और राबिया, हाफिजगंज की शांतिदेवी और बिथरी की रुखसाना के नाम भी शामिल हैं. बीट सिपाही लगातार इनके बारे में जानकारी जुटाते हैं. पुलिस इनके ठिकानों और गतिविधियों की डिजिटल मैपिंग भी कर रही है.
पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाओं ने अपराध की दुनिया से निकलने के बाद राजनीति में जगह बनाने की कोशिश भी की है. कुछ चुनाव भी लड़ चुकी हैं. ऐसे में पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड के साथ उनकी गतिविधियों और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भी नजर रख रही है.
ठकुराइन का नाम दोनों जिलों में चर्चित
फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली मंजूलता उर्फ ठकुराइन का नाम भी अपराध के मामलों में सामने आया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमले और डकैती जैसे मामले दर्ज हैं. उसका नेटवर्क बरेली के साथ शाहजहांपुर तक बताया जाता है. दोनों जिलों में उसके खिलाफ कुल नौ मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है.
वहीं फतेहगंज पश्चिमी के कपड़ा बाजार निवासी उस्मान की पत्नी रेहाना पर भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या और रंगदारी समेत छह मामले दर्ज बताए गए हैं. मीरगंज, इज्जतनगर और फतेहगंज पश्चिमी थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, उसके नाम पर संपत्ति होने की जानकारी भी सामने आई है. हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है.
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराध में शामिल पुरुष हो या महिला, पुलिस विधिक कार्रवाई करती है. जिन महिलाओं के खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियां सामने आई हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है. पुलिस हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार नजर रखती है और इन महिलाओं की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है.
मुन्नी से लेकर ठकुराइन तक… UP की ये 10 लेडी डॉन, अपराध की दुनिया में कैसे जमाया सिक्का? पुलिस की रडार पर ये नाम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,