खबर शहर , आगरा न्यूज: हर दिन स्कूल पहुंच रहे बच्चे, लेकिन शिक्षक का नहीं अता-पता; दो अध्यापकों को दिया गया नोटिस – INA

बच्चे रोज स्कूल पहुंचते रहे लेकिन उन्हें पढ़ाने वाले गुरुजी ही कई-कई दिन से गायब थे। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में नगला वीरभान प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति सामने आई। एक शिक्षक पांच दिन से स्कूल नहीं आए थे तो दूसरे की गैरहाजिरी छह दिन की मिली। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।