Technology, एंड्रॉयड 17: सैमसंग ने गैलेक्सी एस26 सीरीज के लिए जारी किया वन यूआई 9 अपडेट, जानें क्या हैं नए फीचर्स – Samsung One Ui 9 Rollout Galaxy S26 Android 17 Ai Security Features — INA

सार
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए One UI 9 और Android 17 का ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है। Galaxy S26 सीरीज से आया यह अपडेट Galaxy AI, My FanCam और बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर्स के साथ स्मार्टफोन के अनुभव को पूरी तरह से बदलने वाला है।
सैमसंग (Samsung) यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने नए और बहुप्रतीक्षित सॉफ्टवेयर One UI 9 का ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है। एंड्रॉइड 17 (Android 17) पर आधारित यह लेटेस्ट अपडेट फिलहाल फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज (Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra) के लिए जारी किया गया है। इस बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) टूल्स और डिवाइस सिक्योरिटी को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।
My FanCam और एडवांस स्मार्ट फीचर्स
One UI 9 में कई ऐसे शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपके फोन के इस्तेमाल को बेहद स्मूथ बना देंगे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ‘My FanCam’ की हो रही है। यह अनोखा फीचर वीडियो रिकॉर्ड करते समय आपके पसंदीदा व्यक्ति को ऑटोमैटिकली ट्रैक करता है और लगातार उसे फ्रेम के सेंटर में फोकस रखता है। इवेंट्स या स्पोर्ट्स एक्टिविटी की रिकॉर्डिंग के लिए यह एक जादुई टूल साबित होगा।
इसके साथ ही, Now Brief और Now Nudge को भी पहले से अधिक स्मार्ट बनाया गया है। अब आप अपनी डेली समरी (जैसे हेल्थ, मौसम) को पूरी तरह से कस्टमाइज कर सकते हैं। Now Nudge एप्स का इस्तेमाल करते समय जरूरी सुझाव देता है, जिससे आप बिना करंट स्क्रीन बंद किए ही लोकेशंस या रिजर्वेशन डिटेल्स सेव कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉइस रिकॉर्डर और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे रोजमर्रा के टूल्स को भी अपग्रेड किया गया है।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर सबसे ज्यादा फोकस
डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, One UI 9 में सिक्योरिटी को मजबूत किया गया है। नया Security Brief और प्राइवेसी अलर्ट सिस्टम किसी भी संदिग्ध एप गतिविधि या गैर-जरूरी परमिशन की तुरंत चेतावनी देता है। साथ ही, भारत सहित कई नए बाजारों में स्कैम डिटेक्शन (Scam Detection) फीचर को लागू किया गया है। सेटिंग्स मेनू में आपको एक नया Warranty and Care सेक्शन भी मिलेगा, जहां से आप फोन की वारंटी, रिपेयर एस्टीमेट और Samsung Care+ जैसी चीजों को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
किन डिवाइसेस को मिलेगा अपडेट?
Galaxy S26 सीरीज के साथ शुरू हुआ यह रोलआउट आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे अन्य गैलेक्सी मॉडल्स तक पहुंचेगा। आपको बता दें कि सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन्स- Galaxy Z Fold8 Ultra, Z Fold8 और Z Flip8 में यह अपडेट पहले ही दिया जा चुका है। वहीं, हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Galaxy S26 FE में भी One UI 9 प्री-इंस्टॉल्ड आता है। कंपनी जल्द ही अन्य एलिजिबल गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए भी इसका फेज-वाइज रोलआउट शुरू करेगी।