Sport : IND vs JPN : वैभव सूर्यवंशी जापान के खिलाफ मैच से बाहर, नहीं मिला प्लेइंग-11 में मौका, टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने चुनी बैटिंग #INA

IND vs JPN : भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है. ये मुकाबला टीम इंडिया और जापान के बीच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है. इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका तब लगा जब बॉस बेबी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.
भारत ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला
दरअसल, एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत आज जापान के साथ जापान में एकमात्र फ्रेंडली टी20 मैच खेला रहा है. ये मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते मैदान गीला होने की वजह से मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया. अब भारत और जापान का टी20 मैच 5-5 ओवर का खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
5 OVERS PER SIDE MATCH BETWEEEN INDIA AND JAPAN. pic.twitter.com/Mmjsbb2BEp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 22, 2026
वैभव सूर्यवंसी मैच से हुए बाहर
इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया है. उनको मैच से बाहर कर दिया गया है. सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है, जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं, वो वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना चाहते हैं. इससे पहले वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर रखा गया था. अब वैभव सूर्यवंशी के फैंस उनके नहीं खेलने से निराश हैं.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss & will bat first in the one-off #JPNvIND T20I.
Here’s a look at how we line up for the historic clash!
Updates ▶️ https://t.co/0YhYTwc8HS#TeamIndiaInJapan pic.twitter.com/0OwYm0Z7fV
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
टॉस पर क्या बोले श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. यह मैच रोमांचक होने वाला है, और हम परिस्थितियों का भी पता लगाना चाहते थे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जापान आऊंगा और एक दिन कप्तानी करूंगा. मैं जानता हूं कि यहां बेसबॉल काफी बड़ा है, लेकिन आज, हां, मैं यहीं खड़ा हूं. भीड़ अच्छी है, बहुत सारे समर्थक हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें कुछ वापस दें और घर से हमें देखने वाली भीड़ भी. यह महत्वपूर्ण है कि यह मैच हुआ और यह आज भी हो रहा है’.
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि, ‘यह महत्वपूर्ण है कि हम परिस्थितियों को जानें और हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में जागरूक हों. हम जानते हैं कि एशियाई खेलों में भी वास्तव में यही शर्तें पेश की जाएंगी. हम नहीं जानते कि वहां की पिचें कैसी हैं, लेकिन निश्चित रूप से यह खेल, यह विशेष खेल, हमारे लिए बहुत अच्छा अभ्यास साबित होने वाला है, और हां, बस उस पल के आने का इंतजार है’.
INDIA BATTING FIRST AGAINST JAPAN. pic.twitter.com/TIklZE7LMH
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 22, 2026
भारत और जापान की प्लेइंग-11
भारत : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.
India and Japan playing XI. pic.twitter.com/ZiKeJZPEIo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 22, 2026
जापान : लाचलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर.
ये भी पढ़ें : ‘वह गेंदबाजी विभाग के सचिन तेंदुलकर हैं…’ जहीर खान के CSK हेड कोच बनते ही वायरल हुआ धोनी का यह 14 साल पुराना बयान
IND vs JPN : वैभव सूर्यवंशी जापान के खिलाफ मैच से बाहर, नहीं मिला प्लेइंग-11 में मौका, टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने चुनी बैटिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,