न्यूयॉर्क में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे बातचीत हुई:ट्रम्प बोले- जल्द फिर होगी मीटिंग; ईरान 7 दिन में होर्मुज खोल सकता है- INA NEWS

UN जनरल असेंबली के दौरान मंगलवार को न्यूयॉर्क में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच करीब 3 घंटे बातचीत हुई। इस बैठक में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हुए। कतर के राजनयिकों ने इस बैठक की मध्यस्थता की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही एक और बैठक होगी। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका सैन्य और आर्थिक दबाव कम करने के लिए कदम उठाता है तो ईरान 7 दिन के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खोल सकता है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |