Sport : बेटियों के बाद बेटों की गोल्ड मेडल जीतने की बारी, जानिए एशियन गेम्स में किन तारीखों को टीम इंडिया खेलेगी मैच, देखें शेड्यूल #INA

Asian Games 2026 Cricket Schedule : एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का अभियान भारत के गोल्ड मेडल जीतने के साथ समाप्त हो गया है. भारत की बेटियों ने आज श्रीलंका को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में 147 रनों से हराकर अपने देश की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया. इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर ने लगातार दूसरी बार अपनी कप्तानी में इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया है. एशियन गेम्स 2023 में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अब एक बार फिर एशियन गेम्स 2026 में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने देश को गोल्ड दिया दिया है. एशियन गेम्स 2026 में ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है. 

अब भारत की बेटियों के बाद देश के बेटों की बारी है. अब उनके पास भी भारत को गोल्ड मेडल दिलाने का मौका होगा. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मैच अभी तक शुरू नहीं हुए हैं. जल्द ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के मुकाबले एशियन गेम्स में खेले जाएंगे. टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी. इसके बाद टीम के पास सेमीफानल जीतकर फाइनल खेलने का मौका होगा और उसे जीतकर गोल्ड अपने नाम करने का. तो आइए उससे पहले एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के शेड्यूल पर नजर डालते हैं. 

कब से शुरू होंगे एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के मुकाबले

एशियन गेम्स के 20वें संस्करण में पुरुष क्रिकेट की शुरुआत 24 सितंबर से होने वाली है. जापान, अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग, ओमान की टीमें हिस्सा लेंगे. ये सभी टीमें ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगे, जो 27 सितंबर तक खेले जाएंगे. इसमें से सिर्फ 4 टीमें आगे बढ़ेंगी और बाकी 2 टीमें बाहर हो जाएंगी, जो टेबल में सबसे नीचें होंगी. वहीं एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के नॉकआउट मैच 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाने वाला है. 

टीम इंडिया किस तारीख से एक्शन में आएगी नजर

इंडियन क्रिकेट टीम नॉकआउट स्टेज में ही खेलती हुई नजर आने वाली है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को अपनी क्रिकेट का डोज 28 सितंबर से देखने को मिलेगा. जब इंडियन क्रिकेट टीम एक्शन में नजर आएगी. टीम का पहला मैच ही क्वार्टर फाइनल मैच होगा. ये किस टीम से होगी ये तो पता नहीं है लेकिन वो टीम . जापान, अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान में से कोई एक हो सकती है. 

एशियन गेम्स 2026 में तीन मैच खेल सकती है टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 में कम से कम तीन मुकाबले टीम इंडिया खेल सकती है. इसमें सबसे पहला मैच क्वार्टर फाइनल होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल मैच खेलने का मौका होगा. अगर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच जीत जाती है तो, उसके पास मौका होगा कि वो फाइनल मैच खेले सके. इस गोल्ड मेडल मैच को जीतकर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2023 के बाद लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स 2026 में दूसरा मेडल जीतना चाहेगी. 

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का शेड्यूल

तारीखमैचमुकाबला
24 सितंबर, गुरुवारग्रुप Aअफगानिस्तान बनाम जापान
24 सितंबर, गुरुवारग्रुप Bहांगकांग चीन बनाम मलेशिया
25 सितंबर, शुक्रवारग्रुप Bहांगकांग चीन बनाम ओमान
25 सितंबर, शुक्रवारग्रुप Aअफगानिस्तान बनाम नेपाल
26 सितंबर, शनिवारग्रुप Aजापान बनाम नेपाल
26 सितंबर, शनिवारग्रुप Bमलेशिया बनाम ओमान
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनलपाकिस्तान बनाम ग्रुप B की दूसरे स्थान वाली टीम
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनलभारत बनाम ग्रुप A की दूसरे स्थान वाली टीम
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनलश्रीलंका बनाम ग्रुप A की पहले स्थान वाली टीम
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनलबांग्लादेश बनाम ग्रुप B की पहले स्थान वाली टीम
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनलपाकिस्तान/B2 बनाम बांग्लादेश/B1
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनलभारत/A2 बनाम श्रीलंका/A1
3 अक्टूबर, शनिवारकांस्य पदक मुकाबलासेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें
3 अक्टूबर, शनिवारफाइनलस्वर्ण पदक मुकाबला

ये भी पढ़ें : भारत को एशियन गेम्स 2026 में मिला पहला गोल्ड मेडल, इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में 147 रनों से रौंदा

बेटियों के बाद बेटों की गोल्ड मेडल जीतने की बारी, जानिए एशियन गेम्स में किन तारीखों को टीम इंडिया खेलेगी मैच, देखें शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button