यूपी – लखनऊ: बसपा की बैठक में पहुंचे ईशान आनंद, मायावती के पैर छूकर लिया आशीर्वाद – INA

राजधानी लखनऊ में आयोजित बसपा की अहम बैठक में बुधवार को ईशान आनंद भी पहुंचे। बैठक से पहले उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पार्टी में हालिया बदलावों के बीच ईशान को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। 




मायावती ने हाल ही में उन्हें पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की बात कही थी। आज बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होना है। इसी दौरान ईशान आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, जिम्मेदारी को लेकर अंतिम निर्णय बैठक में ही स्पष्ट होगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button