Sports- मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक; 198 kg वजन उठाकर जीता रजत -#INA

भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेलों में मीराबाई का पहला पदक है। इसके साथ ही भारत को भारोत्तोलन में 28 साल बाद एशियाई खेलों का पदक मिला है।