Sport : कितनी तारीख को रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में कैसे हैं इनके आंकड़े #INA

IND vs WI ODI : भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अपना नेक्स्ट मैच कब, कहां और कितने बजे से खलेंगे. कितनी तारीख को भारत को दोनों पूर्व कप्तान क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इंडियन क्रिकेट फैंस इनको कितने बजे से खेलते हुए देख पाएंगे. किस राज्य के किस शहर में ये दोनों अपना अलगा मैच खेलने हुए दिखाई देंगे. इसके बारे में सभी क्रिकेट फैंस जानने के लिए फाफी बेताब है. तो आइए आज आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये सीरीज इसी महीने खेली जाने वाली हैं. आज से 4 दिन बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा. यानी कि ये दोनों टीमों एक दूसरे से आने वाले सेंडे को भिड़ती हुई नजर आएंगे. रोहित और विराट अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. ये दोनों टेस्ट और टी20I क्रिकेट छोड़ चुके हैं.
कितनी तारीख को अपना नेक्स्ट मैच खेलेंगे रोहित-विराट
रोहित शर्मा और विराट कोहली इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अपना अलगा मैच 27 सितंबर 2026 यानी रविवार को खेलते हुए नजर आएंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
Hitman ka vaar, King ka prahaar! 🔥👑
Rohit and Virat are back, and the stage is ready for another blockbuster! 😉
Watch them in action #INDvWI 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM#IndianCricketTeam #TeamIndia #ROKO #RohitSharma #ViratKohli pic.twitter.com/cKwSRdbpY9
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2026
कितने बजे से शुरू होगा रोहित-विराट का मैच
रोहित शर्मा और विराट कोहली रविवार को दोपहर में अपना नेक्स्ट मैच खेलते हुए दिखाई देंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 1:30 बजे से होगा. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंडियन क्रिकेट फैंस रविवार दोपहर 2 बजे से खेलते हुए देख पाएंगे.
The Hitman is ready . let his bat do the talking! 🔥
Will Rohit Sharma unleash his fury against the West Indies?
Watch him in #INDvWI 👉 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/WP71u4OR1F
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2026
किस मैदान पर खेलने उतरेंगे रोहित और विराट
विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना नेक्स्ट मैच केरल में खेलते हुए नजर आएंगे, जहां तिरुवनंतपुरम में इंडियन क्रिकेट पैंस को उनकी शानदार बल्लेबाजी देखने के लिए मिलेगी. क्योंकि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में विराट और रोहित ग्रीनफील्ड स्टेडियम में अपना अलगा मैच खेलेंगे.
When #ViratKohli faces the #WestIndies, expect something special! 🔥
Will the King bring his golden touch once again? 👀
Watch him in action, #INDvWI, 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/utfAmLvclH
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 22, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-विराट का वनडे में रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 वनडे मैचों की 35 पारियों में 3 शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 1613 रन बनाए हैं. उन्होंने कैरिबियाई टीम के खिलाफ 137 चौके और 35 छक्के भी लगाए हैं.
वहीं विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैचों की 41 पारियों में 9 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ कुल 2261 रन बनाए हैं. इस टीम के खिलाफ विराट कोहली ने 239 चौके और 25 छक्के भी लगाए हैं.
The top rankings have a distinctly Indian flavour! 😉🇮🇳
Will #TeamIndia’s top guns dominate the west Indies once again?
Watch them in action #INDvWI 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/efoSEG5b9b
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 20, 2026
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
| क्रमांक | दिन | तारीख | समय | मैच | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रविवार | 27 सितंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | पहला वनडे | तिरुवनंतपुरम |
| 2 | बुधवार | 30 सितंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | दूसरा वनडे | गुवाहाटी |
| 3 | शनिवार | 3 अक्टूबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | तीसरा वनडे | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें : ‘स्कूल में सजा दी, मुर्गा बनाया…’ वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर बोले सुरेश रैना, कहा- ‘रोहित-विराट खेले तो वर्ल्ड कप जीतना 90% पक्का’
कितनी तारीख को रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में कैसे हैं इनके आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,