Sport : 'कड़ी मेहनत और उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें…' ट्रोलर्स को दिग्गज का करारा जवाब, शुभमन गिल को किस वजह से बताया सुपरस्टार #INA

Shubman Gill : शुभमन गिल अपनी टीम के साथ मुकाबले खेलने की तैयारी इन दिनों कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में इंडियन मेंस क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत इसी रविवार से होने जा रही है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के पास मौका होगा कि वो पिछली सीरीज की अपनी हार को भुलाकर आगे बढ़े और अपने ही घर में मेहमान कैरिबियाई टीम को रौंदकर उस पर 3-0 से क्लीन स्वीप करें. ऐसा करने में गिल का साथ हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ीं देंगे.
शुभमन गिल क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी, कप्तानी और फील्डिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं. गिल को अक्सर सुपरस्टार वाला दर्जा मिलता है. इंडियन क्रिकेट के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी भी अक्सर शुभमन गिल की तारीफी करते हैं. वहीं सोलश मीडिया पर उनके सुपरस्टार वाले दर्ज की आलोचना भी होती है. अब शुभमन गिल के सुपरस्टार वाले दर्जे को लेकर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात बोली हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Captain Shubman Gill has arrived in Thiruvananthapuram for the 1st ODI against West Indies. 🇮🇳👑🔥 pic.twitter.com/QdPY3dTosY
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) September 23, 2026
शुभमन गिल पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, ‘शुभमन गिल ने सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया है. शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी और कड़ी मेहनत के कारण सुपरस्टार बन रहे हैं. सोशल मीडिया ने शुभमन गिल को सुपरस्टार नहीं बनाया, उनकी कड़ी मेहनत और प्रदर्शन ने उन्हें सुपरस्टार बनाया है‘.
Virender Sehwag said – “Shubman Gill has earned the Superstar status. Shubman Gill is becoming a superstar because of his batting and his hard work. Social media didn’t make Shubman Gill a superstar, his hard work and performances make him a Superstar”. (Sports .). pic.twitter.com/nw1dBY77V4
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 23, 2026
शुभमन गिल का क्रिकेट करियर
भारत टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का क्रिकेट करियर अब तक शानदार रहा है. उन्होंने 43 टेस्ट मैच की 77 पारियों में 11 शतक और 9 अर्धशतकों के साथ 3043 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर 269 रन है. वहीं गिल ने भारत के लिए 67 वनडे मैचों की 66 पारियों में 9 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3379 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 208 रन हैं. वो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं.
इसके अलावा शुभमन गिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से कुल 36 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36 पायियों में 1 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुकी के चलते 869 रन बनाए हैं. उनके नाम 98 चौके और 26 छक्के टी20 में शामिल हैं. गिल के पास वेस्टइंडीज सीरीज में अपने वनडे रिकॉर्ड और बेहतर करने का मौका होगा.
What. A. Catch 🤯
Captain Shubman Gill with an absolute stunner of a grab 🫡
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/jX2rAfSbtq
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ शुभमन गिल की कप्तानी में 27 सितंबर को पहला वनडे मैच खेलने वाली हैं. ये मैच केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए कप्तान गिल मैदान पर 1:30 बजे उतरेंगे.
ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स
'कड़ी मेहनत और उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें…' ट्रोलर्स को दिग्गज का करारा जवाब, शुभमन गिल को किस वजह से बताया सुपरस्टार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,