Sport : IND vs WI : रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, इस दिग्गज को पीछे छोड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में हासिल करेंगे नंबर-1 का ताज #INA

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर यानी (रविवार) को खेला जाने वाला हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पहला वनडे मैच खेलने वाली हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीम तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेलने वाली हैं. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान शुभमन गिल करेंगे.
इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी वापसी करने वाले हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में काफी लंबे समय के बाद स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वपासी हुई है. अब उनके पास वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. रविंद्र जडेजा इस सीरीज में कौन सा रिकॉर्ड करेंगे, आइए जानते हैं.
The 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣-2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ international home season is upon us 🤩
🗓️ 👉 Here’s a look at #TeamIndia’s first assignment . get it all started!#INDvWI pic.twitter.com/0IUgLsp09b
— BCCI (@BCCI) September 24, 2026
रविंद्र जडेजा के पास होगा इतिहास रचने का मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज में जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका है. इस सीरीज में जडेजा सिर्फ 1 विकेट लेते ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे. इस सीरीज में 37 वर्षीय रवींद्र जडेजा सिर्फ 1 विकेट लेकर भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
जडेजा इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ देंगे, जो इस समय पहले स्थान पर हैं. उन्होंने भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैचों में 1985 से 1999 के बीच 38 मैचों में 44 विकेट लिए हैं. वहीं जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 वनडे मैचों में 44 विकेट हासिल कर चुके हैं.
🚨 BIG UPDATE ON RAVINDRA JADEJA 🚨
– Ravindra Jadeja isn’t a certainty for the 2027 ODI World Cup. (TOI). pic.twitter.com/k054nxtTbR
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 30, 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | पारी | विकेट |
|---|---|---|---|---|
| 1 | कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) | 38 | 38 | 44 |
| 2 | रविंद्र जडेजा (भारत) | 32 | 32 | 44 |
| 3 | कपिल देव (भारत) | 42 | 42 | 43 |
| 4 | अनिल कुंबले (भारत) | 26 | 25 | 41 |
| 5 | मोहम्मद शमी (भारत) | 18 | 18 | 37 |
भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड
भारत – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
A new ODI chapter, new combinations and plenty . look forward . as #TeamIndia gets set for the challenge ahead.
Watch #INDvWI, 1st ODI LIVE 👉 SUN, 27 SEP, 1 PM on Star Sports Network and JioHotstar! pic.twitter.com/RpnPRndf7m
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 24, 2026
वेस्टइंडीज – शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया कब खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए किस टीम के खिलाफ कितनी तारीख को कहां होगा मुकाबला
IND vs WI : रविंद्र जडेजा रचेंगे इतिहास, इस दिग्गज को पीछे छोड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में हासिल करेंगे नंबर-1 का ताज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,