खबर शहर , खुले नाले होंगे कवर: डीएम ने जारी किए आदेश, जल्द निकलेगा टेंडर; उद्योग बंधु समिति की बैठक में हुए ये निर्णय – INA

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति, जलभराव, सड़क, नाली से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई। सड़क किनारे और दुर्घटना वाले स्थानों वाले स्थानों के खुले नालों को जल्द कवर करने का फैसला लिया गया, इसके लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।

बैठक में गढ़ी महासिंह एत्मादपुर सब-स्टेशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पोल स्थापित करने और पेड़ों की छंटाई के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। टेढ़ी बगिया से चार पुलिया तक नाला निर्माण से प्रभावित आवागमन पर अधिकारियों ने बताया कि कवर्ड नाले की रूप-रेखा तैयार हो चुकी है, स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके अलावा भगवती बाग और फाउंड्री नगर में सड़क-नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए। बोदला-बिचपुरी रोड पर नाले की सफाई जारी है। विरोला शू फैक्ट्री और केएफ एक्सपोर्ट के सामने जलभराव के मुद्दे पर संबंधित विभाग से फिर से रिपोर्ट मांगी है। यमुना इंडस्ट्रियल पार्क, धरेरा (एत्मादपुर) के जर्जर संपर्क मार्ग और सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि औद्योगिक इकाइयों की राह आसान हो सके।

बैठक में एडीएम (वित्त) संदीप वर्मा, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, सहायक नगरायुक्त श्रद्धा पांडेय और एसीपी श्वेता वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button