खबर शहर , Agra News: छात्रों को बचाने के लिए रोडवेज बस रोकने पर चालक से हाथापाई, अभद्रता – INA

बाह। बासौनी के मुरलीपुरा गांव के अनिल कुमार भदावर डिपो बाह में बस चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे के करीब वह वर्कशॉप से बस अड्डे के लिए बस लेकर निकले थे। कैंजरा रोड पर स्कूली बच्चे सड़क पार कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने बस रोकी थी। तभी आए एक व्यक्ति से बस रोके जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने 4-5 लोग बुला लिए। उन्होंने उसके साथ हाथापाई और अभद्रता कर दी। हाथापाई और मारपीट की सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने चालक अनिल कुमार का मेडीकल कराया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया रोडवेज बस चालक ने अपने साथ अभद्रता एवं हाथापाई की शिकायत की थी। बाह पुलिस ने मेडिकल कराया है। जांच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर . की कार्रवाई होगी।