खबर शहर , एटा न्यूज: कमरे में युवक ने खुद को मारी गोली, माैत से परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस – INA

एटा शहर के मोहल्ला नई बस्ती स्वर्णपुरी निवासी आदित्य (23) पुत्र करु ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में खुद को गोली मार ली। खून से लथपथ युवक को आननफानन परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 




सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन परिस्थितियों में गोली मारी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button