UP News: SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, कांग्रेस ने EVM से कई चुनाव जीते… चुनाव आयोग विवाद के बीच सीएम योगी का हमला – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने EVM और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का मुख्य विपक्षी दल और UPA से जुड़े दूसरे दलों की मौजूदा बयानबाजी गैरजिम्मेदाराना है. उनके मुताबिक, विपक्ष SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश बताया. योगी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और RJD SIR को लेकर हायतौबा मचा रहे हैं.

‘कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया है, लेकिन अब वही लगातार चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया सिर्फ चुनाव आयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की कई संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहा है. सीएम योगी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों का भी जिक्र किया.

EVM को ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण बताया

मुख्यमंत्री ने EVM को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिस EVM के जरिए कांग्रेस की कई राज्यों और केंद्र में सरकार बनी, उसी EVM को अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी के CAG और EVM को लेकर दिए गए बयानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2019 के राफेल मामले में भी CAG को लेकर सवाल उठाए गए थे.

1975 की इमरजेंसी का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए 1975 की इमरजेंसी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया और कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गलत तरीके से हटाया गया. उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया. CM योगी ने सवाल किया कि देश की सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाना कहां की देशभक्ति है.

यह भी पढ़ें- आज का भारत आतंक को देता है करारा जवाब मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा- पहले सीरियल ब्लास्ट होना हो गई थी आम बात

SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, कांग्रेस ने EVM से कई चुनाव जीते… चुनाव आयोग विवाद के बीच सीएम योगी का हमला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button